-दिलीप दावड़ा द्वारा
- कंपनी एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड मोबिलिटी और एनर्जी कंपनी है।
- इसके २-व्हीलर ईवी के बाद प्रारंभिक सफलता मिलने के बाद, यह लाइमलाइट में आई थी, लेकिन कमजोर प्रदर्शन के कारण इसका क्रेज घट गया।
- कंपनी ने ऑफर डॉक्यूमेंट में दर्शाए गए सभी वर्षों के लिए नुकसान दर्ज किया है।
- यह अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए प्रयास कर रही है, और इसकी एनएवी फेस वैल्यू से नीचे है।
- आरआई नेगेटिव पी/ई पर है और नुकसान के आधार पर, इसकी कीमत बहुत ऊंची तय की गई है।
- इस महंगी और जोखिम भरी आरआई ऑफर को छोड़ने में कोई नुकसान नहीं है।
कंपनी के बारे में: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (ओईएमएल) इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी सेल टेक्नोलॉजी और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (“बीईएसएस”) में इन-हाउस क्षमताओं वाली एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड मोबिलिटी और एनर्जी कंपनी है। कंपनी दो बिजनेस सेगमेंट का संचालन करती है: (१) ऑटोमोटिव, जिसमें यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (“ई२डब्ल्यू”) और संबंधित घटकों तथा सेवाओं की डिजाइन, निर्माण और बिक्री करती है; और (२) सेल, जिसमें यह मोबिलिटी और एनर्जी स्टोरेज क्षेत्र में उपयोग के लिए बैटरी सेल विकसित करती है और उनका निर्माण करती है।
इसका व्यवसाय सेल टेक्नोलॉजी, बैटरी सिस्टम्स, इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर और मैन्युफैक्चरिंग में इन-हाउस क्षमताओं द्वारा समर्थित है। ओला फ्यूचरफैक्ट्री ऑटोमोटिव बिजनेस के लिए मैन्युफैक्चरिंग बेस प्रदान करती है, जबकि ओला गिगाफैक्ट्री सेल बिजनेस को सपोर्ट करती है और मोबिलिटी तथा एनर्जी-स्टोरेज एप्लिकेशन्स में इसकी इन-हाउस सेल टेक्नोलॉजी के इंटीग्रेशन को सक्षम बनाती है।
ओईएमएल के ऑटोमोटिव बिजनेस में कॉमन प्रोडक्ट आर्किटेक्चर और इन-हाउस टेक्नोलॉजी द्वारा समर्थित मल्टीपल कस्टमर सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक स्कूटरों और मोटरसाइकिलों का पोर्टफोलियो शामिल है। इसके पोर्टफोलियो में एस१ एक्स और एस१ प्रो स्कूटर रेंज तथा रोडस्टर एक्स और रोडस्टर एक्स+ मोटरसाइकिल रेंज शामिल हैं। इसके उत्पाद डिजिटल चैनलों, कंपनी के स्वामित्व वाले एक्सपीरियंस इंफ्रास्ट्रक्चर और विस्तार कर रहे डीलर-लेड डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के संयोजन द्वारा वितरित किए जाते हैं। डीलर-लेड मॉडल के तहत, डीलर पार्टनर्स स्थानीय मार्केट में उपस्थिति प्रदान करते हैं और स्टोर सेटअप, व्हीकल इन्वेंट्री और स्पेयर-पार्ट्स के स्टॉकिंग का प्रबंधन करते हैं, जबकि इसकी कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर्स ब्रांड और प्रोडक्ट एक्सपीरियंस सेंटर्स के रूप में काम करते हैं। यह मॉडल इसे इसके उत्पादन और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को स्थानीय पहुंच और डीलर पार्टनर्स के ग्राहक संबंधों के साथ जोड़ने के लिए सक्षम बनाता है। उसने एस१जेड के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार भी किया है, जो उसकी स्वदेशी भारत सेल एलएफपी टेक्नोलॉजी को अधिक सुलभ मोबिलिटी प्रोडक्ट में लाता है और उसके सेल तथा ऑटोमोटिव व्यवसायों के व्यापक इंटीग्रेशन का एक हिस्सा बनता है।
ओईएमएल का इंस्टॉल किया गया आधार दस लाख ग्राहकों को पार कर गया है, जिसने १६ सितंबर, २०२५ को अपने दस-लाखवें वाहन का उत्पादन हासिल किया था, जिसने पार्ट्स, पेड रिपेयरिंग, मेंटेनेंस, एक्सेसरीज, सॉफ्टवेयर और अन्य पोस्ट-वारंटी ऑफरिंग्स के लिए स्थापित आधार प्रदान किया। ओला गिगाफैक्ट्री इसके सेल बिजनेस की नींव है। इसकी स्वदेशी रूप से विकसित की गई ४६८० एनएमसी भारत सेल वैलिडेशन से इसके वाहनों में कमर्शियल डिप्लॉयमेंट में आगे बढ़ी है। इसके सेल पोर्टफोलियो में ४६१०० एलएफपी सेल भी शामिल है, जिसने बीआईएस प्रमाणन प्राप्त किया है, जो इसके एनएमसी प्लेटफॉर्म को पूरक केमिस्ट्री प्रदान करता है। इसका सेल टेक्नोलॉजी रोडमैप परफॉरमेंस-ओरिएंटेड मोबिलिटी, मास मोबिलिटी, डिस्ट्रीब्यूटेड स्टोरेज और बड़े कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और यूटिलिटी-स्केल एनर्जी-स्टोरेज सिस्टम्स में उपयोग के लिए एनएमसी और एलएफपी केमिस्ट्री तथा विभिन्न सेल फॉर्मेट्स में फैला हुआ है।
अगस्त २०२६ में, भारी उद्योग मंत्रालय ने एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल पीएलआई प्रोग्राम के तहत ओला सेल टेक्नोलॉजीज को लागू संशोधित समयसीमा को मंजूरी दी थी, जो इसके २० जीडब्ल्यूएच आवंटन के लिए वित्तीय वर्ष २०३१ तक पूर्ण पांच वर्षों की प्रोत्साहन विंडो प्रदान करती है। कंपनी की सेल और बैटरी टेक्नोलॉजी क्षमताएं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से आगे बढ़कर एनर्जी-स्टोरेज एप्लिकेशन्स तक विस्तृत होती हैं। ओला शक्ति घरेलू और डिस्ट्रीब्यूटेड एनर्जी-स्टोरेज एप्लिकेशन्स को संबोधित करती है, जिसमें होम बैकअप और रूफटॉप-सोलर इंटीग्रेशन शामिल है। वह डिस्ट्रीब्यूटेड कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और यूटिलिटी एप्लिकेशन्स के लिए शक्ति और महाशक्ति प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से बड़े-फॉर्मेट स्टोरेज सॉल्यूशंस भी विकसित कर रही है।
ओईएमएल का एनर्जी-स्टोरेज पोर्टफोलियो इसे विभिन्न एप्लिकेशन्स में सेल टेक्नोलॉजी, बैटरी सिस्टम्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर क्षेत्र में सामान्य क्षमताओं को लागू करने के लिए सक्षम बनाता है। उसने एनर्जी-स्टोरेज एप्लिकेशन्स के संबंध में २०३२ तक २० जीडब्ल्यूएच तक के बैटरी सेल की सप्लाई के लिए एक्सीस एनर्जी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किया है। ऑफर डॉक्यूमेंट इसके कर्मचारियों की संख्या के पहलू पर मौन है।
इश्यू का विवरण: कंपनी रू. ९९९.७४ करोड़ एकत्र करने के लिए रू. २७ प्रति शेयर की निश्चित कीमत पर रू. १० के फेस वैल्यू वाले ३७०२७२६६५ इक्विटी शेयरों का राइट्स इश्यू (आरआई) ला रही है। आरआई २२ अक्टूबर, २०२६ को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलता है, और ३० अक्टूबर, २०२६ को बंद होगा। कंपनी १३ अक्टूबर, २०२६ की रिकॉर्ड तारीख के अनुसार अपने पात्र साझेदारों को २५ शेयर के सामने २ के अनुपात में आरआई ऑफर कर रही है। कंपनी आवेदन किए गए शेयरों की संख्या के लिए आवेदन पर शेयर प्रति रू. १६.२० मांग रही है। बाकी के रू. १०.८० बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा तय किए अनुसार एक या अधिक कॉल द्वारा भुगतान योग्य रहेंगे। अलॉटमेंट के बाद, आरआई शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस आरआई प्रक्रिया के लिए रू. १५.७५ करोड़ का खर्च कर रही है, शुद्ध आय में से, रू. ३५०.०० करोड़ कुछ उधार चुकाने/पूर्व-भुगतान के लिए, रू. ४००.०० करोड़ ऑर्गेनिक ग्रोथ पहल के खर्च के लिए, रू. २३३.९९ करोड़ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग करेगी।
आरआई का प्रबंधन पूरी तरह से कंपनी स्वयं ही कर रही है, और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।
आरआई के बाद, कंपनी की वर्तमान पेड-अप इक्विटी पूंजी रू. ४६२८.४१ करोड़ (४६२८४०८३१३ इक्विटी शेयर) बढ़कर रू. ४९९८.६८ करोड़ (४९९८६८૦९७८ शेयर) हो जाएगी। आरआई प्राइजिंग के आधार पर, कंपनी रू. १३४९६.४४ करोड़ की मार्केट कैप तलाश रही है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्तीय प्रदर्शन के मोर्चे पर, पिछले तीन वित्तीय वर्षों के लिए, कंपनी ने कुल आय / शुद्ध लाभ / – (नुकसान), रू. ४९३२ करोड़ / रू. – (२२७६) करोड़ (वित्तीय वर्ष २४), रू. २४६० करोड़ / रू. – (१८३३) करोड़ (वित्तीय वर्ष २५), और रू. ८९६ करोड़ / रू. – (४२८) करोड़ (वित्तीय वर्ष २६) दर्ज किया है। ३० जून, २०२६ को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष २७ की पहली तिमाही के लिए, उसने रू. ४८४ करोड़ की कुल आय पर रू. – (३३६) करोड़ का नुकसान दर्ज किया था। इसकी टॉप लाइन हर साल घटती रही और इन सभी वर्षों में नुकसान दर्शाया। ३० जून २०२६ को इसकी एनएवी रू. ८.१४ थी। रिपोर्ट की गई अवधि के लिए इसका आरओएनडब्ल्यू नेगेटिव रहा था।
डिविडेंड नीति: कंपनी ने पिछले तीन वर्षों से कोई डिविडेंड नहीं चुकाया है। वह अपने वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर विवेकपूर्ण डिविडेंड नीति अपनाएगी। ऑफर डॉक्यूमेंट इसकी डिविडेंड नीति पर मौन है।
स्क्रिप प्रदर्शन: बीएसई वेबसाइट डेटा पर आधारित: स्क्रिप कोड: ५४४२२५ (एफवी रू. १०)। स्क्रिप १२ अक्टूबर, २०२६ को कम-राइट आधार पर रू. ३५.६८ पर बंद हुई थी, और १३ अक्टूबर, २०२६ को एक्स-राइट आधार पर रू. ३४.४५ पर खुली थी। तब से, उसने रू. ३६.३९ / रू. ३२.७२ का उच्च/निम्न स्तर दर्शाया है। स्क्रिप २१ अक्टूबर, २०२६ को रू. ३३.०० पर बंद हुई थी। पिछले ५२ हफ्तों के लिए उसने रू. ५६.६६ / रू. २०.८३ का उच्च/निम्न स्तर दर्शाया है।
३० सितंबर, २०२६ को समाप्त हुई अंतिम तिमाही में प्रमोटर्स की होल्डिंग ३२.९७% रही है। स्वार्थ रखने वाले लोगों की गतिविधियों के साथ काउंटर इसकी आरआई कीमत से थोड़ा ऊपर ट्रेड कर रहा है।
निष्कर्ष: ओईएमएल एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड मोबिलिटी और एनर्जी कंपनी है। इसके २-व्हीलर ईवी के बाद प्रारंभिक सफलता मिलने के बाद, यह लाइमलाइट में आई थी, लेकिन कमजोर प्रदर्शन के कारण इसका क्रेज घट गया। कंपनी ने ऑफर डॉक्यूमेंट में दर्शाए गए सभी वर्षों के लिए नुकसान दर्ज किया है। यह अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए प्रयास कर रही है, और इसकी एनएवी फेस वैल्यू से नीचे है। आरआई नेगेटिव पी/ई पर है और नुकसान के आधार पर, इसकी कीमत बहुत ऊंची तय की गई है। इस महंगी और जोखिम भरी आरआई ऑफर को छोड़ने में कोई नुकसान नहीं है।
Review By Dilip Davda on August, 2026
Review Author
DISCLAIMER: No financial information whatsoever published anywhere here should be construed as an offer to buy or sell securities, or as advice to do so in any way whatsoever. All matter published here is purely for educational and information purposes only and under no circumstances should be used for making investment decisions. My reviews do not cover GMP market and operators game plans. Readers must consult a qualified financial advisor before making any actual investment decisions, based the on information published here. With entry barriers, SEBI wants only well-informed investors to participate in such offers. With crazy listings in the recent past, SME IPOs drew the attention of investors across the board and lead to seer madness. However, as SME issues have entry barriers and continued low preference from the broking community, any reader taking decisions based on any information published here does so entirely at their own risk. The above information is based on information available as of date coupled with market perceptions. The Author has no plans to invest in this offer.
About Dilip Davda

Dilip Davda is veteran journalist associated with stock market since 1978. He is contributing to print and electronic media on stock markets/insurance/finance since 1985.
Dilip Davda is a leading reviewer of public issues and NCDs in the primary stock market in India. The knowledge he gained over 3 decades while working in the stock market and a strong relationship with popular lead managers makes his reviews unique. His detailed fundamental and financial analysis of companies coming up with IPOs helps investors in the primary stock market. Dilip Davda has a special interest in analyzing the SME companies and writing reviews about their public issues. His reviews are regularly published online and in news papers.
(Dilip Davda -SEBI registered Research Analyst-Mumbai,
Registration no. INH000003127 (Perpetual)
Email id: dilip_davda@rediffmail.com ).
