The Economic Revolution – Financial Weekly Newspaper Ahmedabad, Gujarat, India
IPOIPO Analysis By Dilip DavdaIPO Analysis HindiIPO Right Issue in Hindi

शिवम ऑटो आरआई समीक्षा

—दिलीप दावड़ा द्वारा

 

  • दिसंबर 2021 के बाद कंपनी की तरफ से यह दूसरा आरआई है।
  •  कंपनी ऑटोमोटिव क्षेत्र पर मुख्य ध्यान केंद्रित करके प्रिसिजन इंजीनियरिंग घटकों के उत्पादन में लगी हुई है।
  •  उसने अपनी टॉप लाइन के लिए घटते रुझानों को दर्ज किया है और सभी रिपोर्ट की गई अवधि के लिए नुकसान सहन किया है।
  • उसके हाल ही के औसत वित्तीय डेटा के आधार पर, इश्यू अत्यंत महंगा दिखाई देता है।
  • निवेशक इस महंगे और जोखिम भरे – उच्च जोखिम/कम रिटर्न वाले आरआई से दूर रह सकते हैं।

 

कंपनी के बारे में:

शिवम ऑटोटेक लिमिटेड, (एसएएल) प्रिसिजन इंजीनियरिंग घटकों के उत्पादन में लगी हुई है, जिसके लिए प्राकृतिक रूप से धातुओं और कमोडिटीज़ हों ऐसे कच्चे माल की जरूरत पड़ती है। कंपनी ने ऐतिहासिक रूप से अपनी अधिकांश आय स्थानीय बाजार से प्राप्त की है। यह मुख्य रूप से स्थानीय बिक्री पर निर्भर है जबकि इसके उत्पाद यूएसए, जर्मनी, मेक्सिको, स्पेन, लिकटेन्स्टीन और हंगरी में भी बिकते हैं। इस प्रकार, कंपनी की बिक्री स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से परावर्तित हुई है और ऐसी क्षमता बनाए रखने में कोई भी असफलता बिक्री, आय और परिणामस्वरूप, कंपनी के वित्तीय संचालन को प्रभावित कर सकती है।

 

चालू भौगोलिक राजनीतिक संघर्षों और युद्ध संबंधित व्यवधानों के परिणामस्वरूप इसकी उत्पादन गतिविधियों में उपयोग किए जाने वाले पेट्रोलियम आधारित उपभोग की वस्तुओं की कीमत में वृद्धि हुई है। उचित व्यावसायिक व्यवस्थाओं द्वारा ऐसे बढ़े हुए खर्च को आगे बढ़ाने के बारे में यह हाल ही में ग्राहकों के साथ चर्चा कर रही है। हालांकि, ऐसी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती कि यह ग्राहकों को ऐसे बढ़े हुए खर्च पूरी तरह या समय पर ट्रांसफर कर सकेगी, या बिल्कुल कर सकेगी। ऐसे बढ़े हुए खर्च की वसूली में कोई भी असमर्थता या विलंब इसके ऑपरेटिंग मार्जिन, लाभप्रदता, नकदी प्रवाह और संचालन के परिणामों को प्रतिकूल प्रभाव कर सकता है।

 

इसके अलावा, युद्ध सहित भौगोलिक राजनीतिक संघर्षों में कोई भी वृद्धि या खिंचाव, पेट्रोलियम आधारित उपभोग की वस्तुओं और अन्य कच्चे माल की कीमतों में और अधिक वृद्धि, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, कमोडिटी की कीमतों में अस्थिरता, व्यापार नियंत्रण या व्यापक मैक्रोइकॉनॉमिक अनिश्चितताओं की ओर ले जा सकती है। यदि ऐसी घटनाएं होती हैं और कंपनी उनके प्रभाव को कम करने या ग्राहकों से बढ़े हुए खर्च वसूलने में असमर्थ रहती है, तो इसका व्यवसाय, वित्तीय स्थिति, संचालन के परिणाम और नकदी प्रवाह भौतिक और प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

 

इस बाजार के भीतर कोई भी मंदी या प्रतिकूल परिवर्तन इसके बिक्री प्रदर्शन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं। परिणामस्वरूप, स्थानीय अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव वित्तीय स्थिरता और विकास की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण जोखिम पैदा करता है। इसके अलावा, ग्राहक की प्राथमिकताओं में परिवर्तन, बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा या स्थानीय बाजार में नियामक परिवर्तन भी इसकी बिक्री को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकते हैं। इस एकमात्र बाजार पर एसएएल की भारी निर्भरता का अर्थ यह है कि यह इसकी आर्थिक स्थितियों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील है। ऐसे जोखिमों को कम करने के लिए, कंपनी एल्युमिनियम फोर्जिंग क्षेत्र में प्रवेश करके अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने का प्रस्ताव रख रही है। इसने ग्राहकों की जरूरतों और विकसित हो रहे बाजार की मांग के जवाब में एल्युमिनियम फोर्जिंग उत्पाद विकसित किए हैं और चालू वित्तीय वर्ष में ऑटोमोटिव घटकों के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए उनके व्यावसायिक उत्पादन को शुरू करने का इरादा रखती है। हालांकि, ऐसी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती कि वह ऐसे उत्पादों का सफलतापूर्वक व्यावसायीकरण कर सकेगी, अपेक्षित मांग प्राप्त कर सकेगी या अपेक्षित समय सीमा में या बिल्कुल ऐसे विस्तार से अपेक्षित लाभ प्राप्त कर सकेगी। 30 जून, 2026 तक, इसके पेरोल पर 753 कर्मचारी थे।

 

इश्यू का विवरण:

कंपनी रू. 120.00 करोड़ एकत्र करने के लिए रू. 2 की फिक्स्ड कीमत पर 100000000 इक्विटी शेयरों का अपना राइट्स इश्यू (आरआई) ला रही है। दिसंबर 2021 के बाद कंपनी की तरफ से यह दूसरा आरआई है। यह आरआई 28 अक्टूबर, 2026 के दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 19 नवंबर, 2026 के दिन बंद होगा। कंपनी 15 अक्टूबर, 2026 की रिकॉर्ड रजिस्टर तारीख के अनुसार अपने पात्र शेयरधारकों को 25 के लिए 19 के अनुपात में आरआई ऑफर कर रही है। कंपनी आवेदन किए गए शेयरों की संख्या के लिए आवेदन पर पूरे पैसे मांग रही है। आवंटन के बाद, आरआई शेर्स बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड होंगे। कंपनी इस आरआई प्रक्रिया के लिए रू. 0.25 करोड़ का खर्च कर रही है, शुद्ध आय से, प्रमोटरों से असुरक्षित लोन की व्यवस्था के लिए रू. 75.00 करोड़, कार्यशील पूंजी के लिए रू. 32.00 करोड़, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए रू. 12.75 करोड़।

 

इस आरआई का संचालन पूरी तरह कंपनी खुद ही कर रही है, और एमसीएस शेयर ट्रांसफर एजेंट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।

 

आरआई के बाद, कंपनी की वर्तमान पेड-अप इक्विटी पूंजी रू. 34.63 करोड़ (173147423 इक्विटी शेर्स) बढ़कर रू. 46.30 करोड़ (231495219 शेर्स) हो जाएगी। आरआई प्राइसिंग के आधार पर, कंपनी रू. 277.79 करोड़ का मार्केट कैप देख रही है।

 

वित्तीय कार्यप्रणाली: वित्तीय कार्यप्रणाली के मोर्चे पर, पिछले दो वित्तीय वर्षों के लिए, कंपनी ने कुल आय / शुद्ध मुनाफा / – (नुकसान), रू. 453.98 करोड़ / रू. – (48.04) करोड़ (वित्तीय वर्ष 25), रू. 409.58 करोड़ / रू. – (81.33) करोड़ (वित्तीय वर्ष 26) दर्ज किया है। 30 जून, 2026 के दिन पूरे हुए पहले तिमाही वित्तीय वर्ष 27 के लिए, उसने रू. 109.58 करोड़ की कुल आय पर रू. 20.99 करोड़ का नुकसान दर्ज किया था। रिपोर्ट की गई अवधि के लिए कंपनी को नुकसान हो रहा है। इसकी एनएवी रू. 2 प्रति शेयर की फेस वैल्यू के सामने रू. – (4.69) प्रति शेयर थी।

 

डिविडेंड नीति:

कंपनी ने पिछले तीन वर्षों से कोई डिविडेंड नहीं दिया है। यह अपनी वित्तीय कार्यप्रणाली और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर विवेकपूर्ण डिविडेंड नीति अपनाएगी। ऑफर दस्तावेज इसकी डिविडेंड नीति पर मौन है।

 

स्क्रिप्ट कार्यप्रणाली: बीएसई वेबसाइट के डेटा के आधार पर: स्क्रिप्ट कोड: 532776 (फेस वैल्यू रू. 2).

 

14 अक्टूबर, 2026 के दिन कम-राइट आधार पर स्क्रिप्ट आखिरी में रू. 19.42 पर बंद हुई थी और 15 अक्टूबर, 2026 के दिन एक्स-राइट आधार पर रू. 17.00 पर खुले थे। तब से, उसने रू. 17.98 / रू. 13.65 का हाई/लो दर्ज किया है। 26 अक्टूबर, 2026 तक स्क्रिप्ट आखिरी में रू. 14.28 पर ट्रेड हुई थी। पिछले 52 सप्ताह के लिए उसने रू. 25.63 / रू. 11.01 का हाई/लो दर्ज किया है। यह काउंटर हाल ही में एएसएम एलटी: स्टेज 1 के अंतर्गत है।

 

30 सितंबर, 2026 के दिन पूरे हुए पिछले क्वार्टर के लिए प्रमोटरों की होल्डिंग 69.52% रही है। निहित हितों के संचालन के साथ काउंटर अपनी आरआई कीमत की तुलना में थोड़ा ऊपर ट्रेड हो रहा है।

 

निष्कर्ष:

दिसंबर 2021 के बाद कंपनी की तरफ से यह दूसरा आरआई है। एसएएल ऑटोमोटिव क्षेत्र पर मुख्य ध्यान केंद्रित करके प्रिसिजन इंजीनियरिंग घटकों के उत्पादन में लगी हुई है। उसने अपनी टॉप लाइन के लिए घटते रुख दर्ज किए हैं और सभी रिपोर्ट की गई अवधि के लिए नुकसान सहन किया है। इसकी एनएवी रू. 2 की फेस वैल्यू के सामने रू. – (4.69) प्रति शेयर है। उसके हाल ही के औसत वित्तीय डेटा के आधार पर, इश्यू अत्यंत महंगा दिखाई देता है। निवेशक इस महंगे और जोखिम भरे – उच्च जोखिम/कम रिटर्न वाले आरआई से दूर रह सकते हैं।

 

Review By Dilip Davda on August, 2026

Review Author

DISCLAIMER: No financial information whatsoever published anywhere here should be construed as an offer to buy or sell securities, or as advice to do so in any way whatsoever. All matter published here is purely for educational and information purposes only and under no circumstances should be used for making investment decisions. My reviews do not cover GMP market and operators game plans. Readers must consult a qualified financial advisor before making any actual investment decisions, based the on information published here. With entry barriers, SEBI wants only well-informed investors to participate in such offers. With crazy listings in the recent past, SME IPOs drew the attention of investors across the board and lead to seer madness. However, as SME issues have entry barriers and continued low preference from the broking community, any reader taking decisions based on any information published here does so entirely at their own risk. The above information is based on information available as of date coupled with market perceptions. The Author has no plans to invest in this offer.

 

About Dilip Davda

Dilip Davda is veteran journalist associated with stock market since 1978. He is contributing to print and electronic media on stock markets/insurance/finance since 1985.

Dilip Davda is a leading reviewer of public issues and NCDs in the primary stock market in India. The knowledge he gained over 3 decades while working in the stock market and a strong relationship with popular lead managers makes his reviews unique. His detailed fundamental and financial analysis of companies coming up with IPOs helps investors in the primary stock market. Dilip Davda has a special interest in analyzing the SME companies and writing reviews about their public issues. His reviews are regularly published online and in news papers.

(Dilip Davda -SEBI registered Research Analyst-Mumbai,

Registration no. INH000003127 (Perpetual)

Email id: dilip_davda@rediffmail.com ).

Related posts

ટિ્‌વંકલ પેપર્સ બીએસઈ એસએમઈ આઈપીઓ સમીક્ષા

શનમુગા હોસ્પિટલ એનએસઈ એસએમઈ આઈપીઓ પૃથ્થકરણ

Compiled by Narendra Joshi

અનુભવ પ્લાસ્ટ બીએસઈ એસએમઈ આઈપીઓ સમીક્ષા