The Economic Revolution – Financial Weekly Newspaper Ahmedabad, Gujarat, India
IPOIPO Analysis By Dilip DavdaIPO Analysis HindiSME IPO Hindi

एवरेस्टआईएमएस बीएसई एसएमएस आईपीओ समीक्षा

– दिलीप दावड़ा

 

  • कंपनी सॉफ्टवेयर कंपनी है जो सास और ऑन-प्रेमाइसिस दोनों प्रोडक्ट्स और सेवाएं प्रदान करती है।
  • यह अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और खंडित क्षेत्र में काम कर रही है।
  • इसके हालिया औसत वित्तीय आंकड़ों के आधार पर, इश्यू पूर्ण मूल्यांकित प्रतीत होता है।
  • केवल अच्छी जानकारी रखने वाले निवेशक लंबी अवधि के लिए धन निवेश कर सकते हैं।

 

चेतावनी: २८.०९.२६ से ३०.०૯.२६ के दौरान संभावित बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए, इन तीन दिनों के बीच आने वाले आईपीओ/प्राथमिक ऑफर्स, आईपीओ शेड्यूल टाइमलाइन बदल सकती है और संशोधित तिथियां खोलने और/या बंद करने के शेड्यूल के लिए लागू होंगी, जैसा भी मामला हो। निवेशकों से इस पर ध्यान देने का अनुरोध है।

 

कंपनी के बारे में:

एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ईटीएल) एक सॉफ्टवेयर कंपनी है जो सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (सास) और ऑन-प्रेमाइसिस प्रोडक्ट्स और सेवाएं दोनों प्रदान करती है। यह डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आईटी ऑपरेशन और सर्विस मैनेजमेंट में विशेषज्ञता रखती है जो व्यवसायों को उनके आईटी संचालन को आसान बनाने, कार्यकुशलता में सुधार करने और उपयोगकर्ताओं के अनुभवों को बढ़ाने में मदद करने के लिए जहां लागू हो वहां एआई सक्षम प्रोडक्ट सॉल्यूशंस को शामिल करती है।

इसकी सास-आधारित और ऑन-प्रेमाइस प्रोडक्ट्स और सेवाएं आईटी ऑपरेशंस मैनेजमेंट के लिए एआई (एआईऑप्स), जनरेटिव-एआई पावर्ड आईटी सर्विस मैनेजमेंट (आईटीएसएम), आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट (आईटीआईएम), नेटवर्क चेंज एंड कॉन्फ़िगरेशन मैनेजमेंट (एनसीसीएम), आईटी एसेट मैनेजमेंट (आईटीएएम) और ऑपरेशंस सपोर्ट सिस्टम (ओएसएस) जैसी उन्नत क्षमताएं रखती हैं। इसके सास सॉल्यूशंस क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर होस्ट किए गए हैं, जो स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर या सॉफ्टवेयर इंस्टॉल बनाए रखने की आवश्यकता के बिना, सब्सक्रिप्शन के आधार पर वेब ब्राउज़र द्वारा उपयोगकर्ताओं को आसान एक्सेस प्रदान करते हैं। दूसरी ओर, इसके ऑन-प्रेमाइस प्रोडक्ट्स और सेवाएं ग्राहक के अपने डेटा सेंटर या स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर के भीतर इंस्टॉल, संचालित और रखरखाव की जाती हैं, जो अधिक नियंत्रण और कस्टमाइजेशन देती हैं।

ईटीएल अपने फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म ‘इन्फ्राऑन इन्फिनिटी’ के माध्यम से डाउनटाइम घटाने, सेवा वितरण में सुधार करने और आईटी संचालन को आसान बनाने के लिए जटिल नेटवर्क उपकरणों, सर्वरों, एप्लिकेशंस और अधिक की रिमोटली निगरानी करने के लिए व्यवसायों को सक्षम बनाने वाले व्यापक समाधान प्रदान करती है। कंपनी आईटी सेवा और संचालन प्रबंधन को आसान बनाकर और बढ़ाकर ग्राहकों को सफल होने और आगे बढ़ने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है जो अधिक कार्यकुशलता और सुव्यवस्थित कार्यप्रवाह सुनिश्चित करता है।

ईटीएल की गो-टू-मार्केट रणनीति में प्रत्यक्ष बिक्री और चैनल पार्टनर नेटवर्क शामिल हैं। यह अपनी कंपनी और यूएसए में स्थित इसकी सब्सिडियरी, इन्फ्राऑन कॉर्प दोनों के माध्यम से प्रत्यक्ष बिक्री में लगी हुई है। इसके अलावा, कंपनी स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय चैनल भागीदारों, वितरकों और बिक्री एजेंटों से जुड़ी हुई है जो संभावित ग्राहकों की पहचान करते हैं, सौदों को क्वालीफाई करने और बंद करने के लिए इसके साथ संयुक्त रूप से काम करते हैं, और ग्राहक संबंधों का प्रबंधन करने के लिए प्राथमिक मध्यस्थ के रूप में सेवा देते हैं। ३१ मार्च, २०२६ तक, इसके पेरोल पर २३० कर्मचारी थे।

 

इश्यू विवरण/ कैपिटल इतिहास:

कंपनी अपर कैप पर रू. ४८.४६ करोड़ एकत्र करने के लिए रू. १० के प्रत्येक ऐसे ५७,००,८०० इक्विटी शेयरों का अपना पहला बुक बिल्डिंग रूट कॉम्बो आईपीओ ला रही है। आईपीओ में ४૫,९३,६०० नए इक्विटी शेयर (अपर कैप पर रू. ३९.०५ करोड़ मूल्य के), और ११,०७,२०० इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) (अपर कैप पर रू. ९.४१ करोड़ मूल्य का) शामिल है। कंपनी ने प्रति शेयर रू. ८० – रू. ८५ के प्राइस बैंड की घोषणा की है। न्यूनतम आवेदन ३,२०० शेयरों के लिए और उसके बाद १,६०० शेयरों के गुणांक में करना होगा। यह इश्यू २९ सितंबर, २०२६ को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और ०५ अक्टूबर, २०२६ को बंद होगा। शेयर बीएसई एसएमएस पर सूचीबद्ध होंगे। आईपीओ कंपनी की आईपीओ के बाद की पेड-अप कैपिटल का २६.३५% हिस्सा बनाता है। इश्यू की नेट प्रोसीड्स में से, कंपनी वर्किंग कैपिटल के लिए रू. २४.०० करोड़, एआई इनोवेशन और एक्सपीरियंस लेबोरेटरी की स्थापना के लिए आईटी हार्डवेयर की खरीद के लिए रू. ५.६६ करोड़ और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग करेगी।

आईपीओ का एकमात्र लीड मैनेजमेंट वनव्यू कॉर्पोरेट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जबकि माशीतला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, इश्यू के रजिस्ट्रार हैं। केजी स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड मार्केट मेकर है। बासण इक्विटी ब्रोकिंग लिमिटेड सिंडिकेट मेंबर है।

सममूल्य पर प्रारंभिक इक्विटी कैपिटल इश्यू करने के बाद, कंपनी ने मार्च २०१९ और अक्टूबर २०२४ के बीच प्रति शेयर रू. १०३.१० – रू. १७९.४० की प्राइस रेंज में (रू. १० एफवी के आधार पर) और इक्विटी शेयर इश्यू किए थे। उसने अप्रैल २०२२ में १ के लिए ३ के अनुपात में और नवंबर २०२४ में १ के लिए ८ के अनुपात में बोनस शेयर भी इश्यू किए हैं। प्रवर्तकों/विक्रेता हितधारकों द्वारा शेयरों के अधिग्रहण की औसत कीमत प्रति शेयर रू. ०.२९ और रू. १.५२ है।

आईपीओ के बाद, कंपनी की वर्तमान पेड-अप इक्विटी कैपिटल रू. १७.०४ करोड़ (१,७०,४४,५७८ इक्विटी शेयर) बढ़कर रू. २१.६४ करोड़ (२,१६,३८,१७८ इक्विटी शेयर) हो जाएगी। आईपीओ प्राइसिंग के अपर बैंड के आधार पर, कंपनी रू. १८३.९२ करोड़ का मार्केट कैप चाह रही है।

 

वित्तीय प्रदर्शन:

वित्तीय प्रदर्शन के मोर्चे पर, पिछले तीन वित्तीय वर्षों के लिए, कंपनी ने कुल आय/ शुद्ध लाभ, रू. ४५.६२ करोड़ / रू. १०.८३ करोड़ (वित्तीय वर्ष २४), रू. ५७.૭૮ करोड़ / रू. १४.०૮ करोड़ (वित्तीय वर्ष २५), रू. ६५.९१ करोड़ / रू. १३.१४ करोड़ (वित्तीय वर्ष २६) दर्ज किया है। कंपनी ने रिपोर्ट की गई अवधि के लिए अपनी टॉप लाइन में निरंतर वृद्धि दर्ज की थी, लेकिन वित्तीय वर्ष २६ के लिए कम शुद्ध लाभ दर्ज किया था, जो चिंता जगाता है। वर्ष-दर-वर्ष अधिक ट्रेड रिसीवेबल्स चेतावनी देते हैं।

पिछले तीन वित्तीय वर्षों के लिए, कंपनी ने रू. ७.७१ की औसत ईपीएस और २६.३४% के औसत आरओएनडब्ल्यू की रिपोर्ट दी है। ३१ मार्च, २०२६ को प्रति शेयर रू. ३५.५५ के एनएवी के आधार पर यह इश्यू २.३९ के पी/बीवी पर और प्रति शेयर रू. ४६.०५ (अपर कैप पर) के इसके आईपीओ के बाद के एनएवी के आधार पर १.८५ के पी/बीवी पर मूल्यांकित है।

यदि हम वित्तीय वर्ष २६ की कमाई को इसकी आईपीओ के बाद की पूरी तरह से डाइल्यूटेड पेड-अप इक्विटी कैपिटल के आधार पर मानते हैं, तो मांगी गई कीमत १४.०० के पी/ई पर है, और वित्तीय वर्ष २५ की कमाई के आधार पर, पी/ई १३.०६ पर रहता है। इसकी हालिया औसत कमाई के आधार पर यह इश्यू पूर्ण मूल्यांकित प्रतीत होता है।

कंपनी ने उल्लिखित अवधि के लिए क्रमशः २३.७४% (वित्तीय वर्ष २४), २४.३६% (वित्तीय वर्ष २५), १९.९३% (वित्तीय वर्ष २६) के पीएटी मार्जिन और ५६.५६%, ४८.६३%, ३६.१५% के आरओसीई मार्जिन दर्ज किए हैं।

 

डिविडेंड नीति:

कंपनी ने ऑफर डॉक्यूमेंट की रिपोर्ट की गई अवधि के लिए कोई डिविडेंड नहीं चुकाया है। वह अपने वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर विवेकपूर्ण डिविडेंड नीति अपनाएगी।

 

लिस्टेड पीअर्स के साथ तुलना:

ऑफर डॉक्यूमेंट के अनुसार, कंपनी ने न्यूजैन सॉफ्टवेयर को अपने लिस्टेड पीयर के रूप में दर्शाया है। यह वर्तमान में २०.२ के पी/ई पर ट्रेडिंग कर रही है (२५ सितंबर, २०२६ को)। हालांकि, वे वास्तव में एक-दूसरे के साथ तुलनीय नहीं हैं।

 

मर्चेंट बैंकर का ट्रैक रिकॉर्ड:

पिछले तीन वित्तीय वर्षों में (चालू वित्तीय वर्ष सहित) वनव्यू कॉर्पोरेट का यह ६ठा मैंडेट है। पिछले ५ लिस्टिंग में से, १ सममूल्य पर खुला, और बाकी लिस्टिंग की तारीख पर १.७५% से ९०.००% तक के प्रीमियम के साथ लिस्टेड हुए हैं।

 

निष्कर्ष:

ईटीएल सॉफ्टवेयर कंपनी है जो सास और ऑन-प्रेमाइसिस दोनों प्रोडक्ट्स और सेवाएं प्रदान करती है। यह अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और खंडित क्षेत्र में काम कर रही है। इसके हालिया औसत वित्तीय आंकड़ों के आधार पर, इश्यू पूर्ण मूल्यांकित प्रतीत होता है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा आगे चलकर इसके मार्जिन पर दबाव बनाए रख सकती है। केवल अच्छी जानकारी रखने वाले निवेशक लंबी अवधि के लिए धन निवेश कर सकते हैं।

Review By Dilip Davda on August, 2026

Review Author

DISCLAIMER: No financial information whatsoever published anywhere here should be construed as an offer to buy or sell securities, or as advice to do so in any way whatsoever. All matter published here is purely for educational and information purposes only and under no circumstances should be used for making investment decisions. My reviews do not cover GMP market and operators game plans. Readers must consult a qualified financial advisor before making any actual investment decisions, based the on information published here. With entry barriers, SEBI wants only well-informed investors to participate in such offers. With crazy listings in the recent past, SME IPOs drew the attention of investors across the board and lead to seer madness. However, as SME issues have entry barriers and continued low preference from the broking community, any reader taking decisions based on any information published here does so entirely at their own risk. The above information is based on information available as of date coupled with market perceptions. The Author has no plans to invest in this offer.

 

About Dilip Davda

Dilip Davda is veteran journalist associated with stock market since 1978. He is contributing to print and electronic media on stock markets/insurance/finance since 1985.

Dilip Davda is a leading reviewer of public issues and NCDs in the primary stock market in India. The knowledge he gained over 3 decades while working in the stock market and a strong relationship with popular lead managers makes his reviews unique. His detailed fundamental and financial analysis of companies coming up with IPOs helps investors in the primary stock market. Dilip Davda has a special interest in analyzing the SME companies and writing reviews about their public issues. His reviews are regularly published online and in news papers.

(Dilip Davda -SEBI registered Research Analyst-Mumbai,

Registration no. INH000003127 (Perpetual)

Email id: dilip_davda@rediffmail.com ).

Related posts

પ્રોપશોપ ઈવેન્ટ્‌સ એનએસઈ એસએમઈ આઈપીઓ સમીક્ષા

Vegorama Punjabi BSE SME IPO Review

એડવાન્સ ટેકનોફોર્જ બીએસઈ એસએમઈ આઈપીઓ સમીક્ષા